सीएम ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, मंत्री आर्य ने राज्यपाल को दिया राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

वही, खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह को राष्ट्रीय खेलों के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को इस आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं । इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्यपाल स्वयं इस आयोजन में पूरा सहयोग दे रहे हैं और उन्होंने कई बार अधिकारियों की बैठक बुलाकर तैयारियों का जायजा  लिया और अपना मार्गदर्शन भी दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति इस गौरवशाली आयोजन को और गरिमामयी बनाएगी।

पीटी ऊषा पहुंची दून, मंत्री ने किया स्वागत।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मंगलवार सुबह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने ओलंपिक संघ अध्यक्ष को खेलों के आयोजन को लेकर की गई सभी तैयारियां से अवगत कराया। उन्हें बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह सबसे भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678