नए साल पर सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, जाने इस साल कितने होगे अवकाश

उत्तराखंड सरकार ने नए साल से पहले सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी इस कैलेंडर में कुल 25 सार्वजनिक अवकाशों को शामिल किया गया है। प्रदेश के प्रमुख त्योहारों हरेला और ईगास-बग्वाल पर भी इस बार अवकाश रहेगा।

होलिका दहन पर 13 मार्च को और होली के उपलक्ष्य में 14 मार्च को अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को, महावीर जयंती का अवकाश 10 अप्रैल को, आंबेडकर जयंती का अवकाश 14 अप्रैल को, गुड फ्राइडे का अवकाश 18 अप्रैल को, बुद्ध पूर्णिमा का 12 मई, ईद-उल-जुहा का सात जून को अवकाश घोषित किया गया है।
मुहर्रम का छह जुलाई, रक्षाबंधन का नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का 15 अगस्त, ईद मिलाद का पांच सितंबर, गांधी जयंती का दो अक्तूबर, दशहरे का दो अक्तूबर, वाल्मिकी जयंती का सात अक्तूबर, दीपावली का 20 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा का 22 अक्तूबर, गुरु नानक जयंती का पांच नवंबर और क्रिसमस का 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678